लुधियाना में निर्माणाधीन कोठी से 50 हजार की चोरी:दो चोरों ने की रेकी, वारदात CCTV में कैद, सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही भी दिखी

लुधियाना के जी.के एस्टेट भामियां रोड पर चोरों ने एक निर्माणाधीन कोठी को निशाना बनाया। दो चोरों ने पहले कालोनी की रेकी की और फिर सुबह पौने 4 बजे वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राज कुमार के अनुसार, उनकी कोठी जी.के एस्टेट के गेट नंबर 1 के पास बन रही है। चोरों ने कोठी का गेट कूदकर एसी की पाइपें और सैनिटरी का सामान चोरी कर लिया, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए है। यह इलाके में तीन दिनों में दूसरी चोरी की घटना है। सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही से बढ़ रही वारदातें इससे पहले दो दिन पहले गेट नंबर 2 पर स्थित एक निर्माणाधीन कोठी में भी चोरी हुई थी। कालोनी में तैनात सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही के कारण चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे मे ंदेखा जा सकता है कि बदमाश कितनी आसानी से कालोनी में घूम रहे है। फिर मौका पाते ही वह कोठी का गेट कूद कर अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने कुल 15 से 20 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दे दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *