पंजाब को नशामुक्त बनाने की मुहिम के तहत पठानकोट पुलिस ने विशेष अभियान में 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से हेरोइन, नशे का सामान और नकदी बरामद की गई है। पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस कप्तान दिलजिंदर सिंह ने बताया कि विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। थाना डिवीजन नंबर 2 में कशिश कुमार उर्फ अज्जू से 15.07 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना सुजानपुर में रोहित शर्मा के पास से चांदी की पन्नी, लाइटर और 20 रुपए नकद मिले। थाना तारागढ़ में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। हेरोइन और ड्रग मनी बरामद अमित कुमार से 8 ग्राम हेरोइन, जसबीर सिंह उर्फ जग्गा से 14 ग्राम हेरोइन और 570 रुपए नकद बरामद किए गए। पलविंदर उर्फ टीटू से 15 ग्राम हेरोइन और 550 रुपए नकद जब्त किए गए। एसएसपी दिलजिंदर सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से नशा संबंधी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 87280-33500 पर देने की अपील की है।


