पठानकोट में मोबाइल चोर पकड़ा:चलती ट्रेनों से करता था चोरी, भरोली रेलवे स्टेशन से किया काबू

चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले एक युवक को जीआरपी ने काबू किया है। दरअसल, श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र रेलवे स्टेशनों पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी चौकी भरोली को ये सफलता मिली। पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से चोरी के दो कीमती स्मार्टफोन्स बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने ये दोनों मोबाइल ट्रेनों से चुराए हैं। आरोपी की पहचान पुनीत कुमार उर्फ बगड़ उम्र: 23 वर्ष, निवासी गांव भरोली कलां, जिला पठानकोट के तौर पर हुई है। जीआरपी ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध हरकतों से पकड़ा गया आरोपी जीआरपी चौकी भरोली जंक्शन के प्रभारी अनिल कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों के तहत वे पुलिस टीम के साथ भरौली जंक्शन पर संदिग्ध लोगों व सामान की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पठानकोट की तरफ से एक युवक स्टेशन परिसर में आया, जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और अजीब हरकतें करने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे रोककर पूछताछ की और जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से वीवो और ओप्पो कंपनी के दो महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए। जब पुलिस ने उससे मोबाइलों के बिल या मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। केस दर्ज, असली मालिकों का पता लगा रही पुलिस सख्त पूछताछ के बाद आरोपी ने माना कि उसने ये दोनों मोबाइल ट्रेनों से ही चुराए थे। बरामद मोबाइल चोरी के पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसआई अनिल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जीआरपी अब दोनों मोबाइलों के असली मालिकों की तलाश कर रही है और यह भी खंगाल रही है कि आरोपी का पहले भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड या चोरी का मामला दर्ज है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *