पड़वा में शारदीय नवरात्र पर कजरी निकाली कलश यात्रा

हरिहरगंज |हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अम्बा गांव के देवी मंदिर से शारदीय नवरात्र को श्रीराम नवयुवक सांस्कृतिक समिति अंबा के तत्वावधान में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला पुरुष सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी मंदिर से शीश पर कलश लेकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए गांव समीप बटाने नदी पहुंचे। जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलश में जल भरी के बाद देवी मंदिर में स्थापित की गई। इसके बाद नवरात्र का पाठ शुरू हो गया। कल शोभायात्रा में पुजारी सुधीर दास महाराज जी, मुख्य श्रोत कामेश्वर शर्मा, पूर्व मुखिया अवधेश कुमार मेहता, श्री राम नवयुवक सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार मेहता, सचिव शुभम ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजू पासवान, सत्येंद्र विश्वकर्मा, उपसचिव राजू मेहता, व्यवस्थापक लखन यादव, महादेव यादव, अशोक यादव, रघुनंदन मेहता, राजेंद्र शर्मा, सत्येंद्र मेहता, छोटन पासवान, मदनपाल, डीलर शिवराम सहित महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। पड़वा | प्रखंड में शारदीय नवरात्र पर कजरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा नवयुवक संघ ने कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु पूजा पंडाल से कलश लेकर गांव का भ्रमण करते हुए कोयल नदी त्रिवेणी संगम तट पर पहुंचे। मुख्य पुरोहित शशिकांत पाठक के मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया गया। मुख्य यजमान राधामोहन सिंह सपत्नीक सहित सभी श्रद्धालुओं ने अपने अपने कलश में जल भर कर उठाया। जिसके बाद कलश यात्रा सह शोभायात्रा पूजा पंडाल पहुंचे। जहां विधिवत पूजा अर्चना के बाद पंडाल में कलश स्थापित की गई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय माता दी के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। कलश यात्रा में उप प्रमुख धर्मवीर सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष अनुज सिंह, वेदव्यास सिंह, अनिल सिंह, राकेश सिंह, भीम ठाकुर, सनोज सिंह, प्रसिद्ध नारायण सिंह, दीपशिखा सिंह, खुशी कुमारी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *