बरियातू थाना क्षेत्र स्थित भरमटोली में पड़ोसी से विवाद काम मामला सामने आया है । पीड़ित रवि कुमार ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी कामाख्या सिंह, ऋतिक कुमार गुप्ता, शिवानंद कुमार और जय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं चांदनी सिंह समेत अन्य आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। तोड़फोड़ और पांच लाख रुपए की मांग, केस दर्ज डोरंडा थाना में मनी टोला निवासी मो. अरशद ने अपनी दुकान में तोड़-फोड़ करने व पांच लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उनकी दुकान में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की गई। गल्ले से 35 हजार रुपए निकाल लिए गए।


