अमृतसर| सोमवार को मनाई जाने वाली लोहड़ी के लिए शहर तैयार हो चुका है। वहीं लोग अपने बच्चों के साथ रंग-बिरंगी पतंगे खरीद रहे हैं। पतंग निर्माता जगमोहन कनौजिया ने बताया कि इस बार लोगों में मनपंसद पतंग तैयार करवाने का शौक बीते बरसों से ज्यादा है। दूसरी तरफ बाजार से लोगों ने शुक्रवार को पतंग-डोर, मूंगफली-रेवड़ी, मक्की और गजक-भग्गा तिल, गुड़ आदि की खूब खरीदारी की। -फोटो हरविंदर संधू


