एक किलो हेरोइन सहित तस्कर काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने एक किलो हेरोइन सहित एक तस्कर को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृत कॉलोनी निवासी दिलप्रीत सिंह (36) उर्फ हनी के रूप में हुई है। एसएचओ कुलजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को एसआई पलविंदर सिंह समेत पुलिस मुलाजिमों ने गश्त के दौरान अजनाला रोड एक ढाबा के पास से एक युवक को रोका। उसके पास एक बैग था, जिसकी तालाशी लेने पर एक किलो हेरोइन की खेप बरामद की। आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी के पुराने रिकार्ड खंगाल रहे हैं। आगे ओर भी खुलासे होने की संभावना है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है व आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *