पतंग उड़ाने से रोका, युवक ने मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

भास्कर न्यूज | धमतरी दानीटोला में 7 जनवरी को देर-शाम करीब 4.30 बजे पतंग उड़ा रहे एक युवक पर दूसरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल नाबालिग को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखकर निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रामबाग निवासी रामकृष्ण सोनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायाहै। बताया कि उनकी मां दुर्गा सोनी दानीटोला स्कूल के पास रहती हैं, जबकि पिता लखन लाल सोनी और बहन गीता सोनी भी वहीं निवास करते हैं। उनका बेटा अमित सोनी अक्सर अपने दादा-दादी से मिलने उस स्थान पर आता-जाता रहता है। घटना के दिन, 7 जनवरी की सुबह अमित बालोद के अरमरीकला गया था। दोपहर करीब 3 बजे दादी के घर पहुंचा। वहां घर के पास खेलते हुए, वह पतंग उड़ा रहा था। शाम करीब 4.30 बजे धमतरी के महिमासागर वार्ड का एक युवक वहां आया और उसे पतंग उड़ाने से मना करने लगा। उसने अमित के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धक्का-मुक्की की। जब अमित ने इसका विरोध किया, तो वह क्रोधित होकर चाकू से उसने अमित पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *