पतंग के लिए बच्चा गिरा द्रव्यवति नदी में, मौत:पतंग लूटने के दौरान 10 साल का बच्चा द्रव्यवति नदी में गिरा, लोगों ने छलांग लगा कर बचाने का किया था प्रयास

जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में आज पतंग लूटने के दौरान एक 10 साल के बच्चे की द्रव्यवति नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे के पानी में गिरने की जानकारी मिलने पर कुछ लोगों ने पानी में छलांग लगाई। बच्चे को लेकर लोग प्राइवेट अस्पताल लेकर गए जहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय निवासी मुकेश पाठक ने बताया कि दीपक राणा (10) 405 न्यू सांगानेर रोड कच्ची बस्ती गुर्जर की थड़ी का निवासी था। बच्चा पतंग लूटने के दौरान द्रव्यवति नदी में गिर गया। इस दौरान वह बाहर नहीं आ सका। बच्चे के अन्य साथियों ने शोर करना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकालने के लिए कूदे लेकिन बच्चा बच नहीं सका। बाहर निकालने पर मृतक दीपक को निजी अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उसे मृतक घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की स्थिति बता कर शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *