जयपुर के सदर थाना पुलिस ने 7 बदमाशों को हसनपुरा इलाके में वाहनों में तोड़फोड़ करने और गाड़ियों में आग लगा कर दहशत फैलाने के मामले में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से लोहे की रॉड,सरिये बरामद किये हैं। सदर थाना पुलिस ने सभी सातों बदमाशों को हसनपुरा इलाके में फटे हाल परेड कराई। जिस से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढे और बदमाशों का डर उन के जहन से निकाल सके। पुलिस ने बताया कि कॉलोनी के मो.शरीफ कुरैशी व रूपेन्द्र कुमार ने सदर थाने में रिपोर्ट दी थी की हसनपुरा क्षेत्र के मेहरों का मौहल्ला, धोवियों का चौक हसनपुरा ए तथा राजीव नगर हसनपुरा में रात के समय खड़े करीब 15-20 वाहन बाइक, स्कूटी, ऑटोरिक्शा तथा कारों में लाठी, पाईप, सरिये से तोडफोड कर क्षतिग्रस्त कर कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया जिस पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। वाहनों में तोडफोड की शुरूआत मौहम्मद शरीफ व हसनपुरा के बदमाश मुजम्मिल के घर के सामने से हुई थी। इसी बंदू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि बदमाश मुजम्मिल जो वर्तमान में यादवों के चौक के पास हसनपुरा ए में रह रहा है। ने 27 सितम्बर 2024 को वसीम नामक बदमाश की कार में व्यास कॉलोनी पुलिस थाना शास्त्रीनगर में आग लगा दी थी तथा इसके बाद मुजम्मिल के जीजा अकरम (जो पुलिस थाना सदर का हिस्टरीशीट है) व कुलदीप गहलोत, हनी टाईगर व इनके साथियों ने हिस्टरीशीट बदमाश राहुल नन्दा के सिंधी कॉलोनी स्थिति घर पर 29 नवम्बर को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। राहुल नन्दा की मां अरुण देवी ने जवाहर नगर पर शिकायत देकर एफआईआर कराई थी। जिस में मुजम्मिल मिर्जा का भी नाम था। हिस्टरीशीटर राहुल नन्दा व उसके सहयोगी वसीम अहमद निवासी नाहरी का नाका ने इस घटना को लेकर बदला लेने के लिए मुजममिल व अकरम के हसनपुरा ए में स्थित घर पर हमला कराया। हसनपुरा इलाके के बदमाश फरमान पुत्र पप्पु कुरैशी द्वारा भी अपनी पुरानी रंजीश के चलते मौहम्मद शरीफ निवासी राजीव नगर के घर के अन्दर व उसके आस पास खड़े वाहनों में सलमान, नदीम उर्फ नदद, बल्लू व अन्य को साथ लेकर तोड़ फोड़ कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया व जाते समय एक बेलेनों कार में आग लगा दी। इस घटना से हसनपुरा इलाके में स्थानीय निवासीयों में भय पैदा हो गया। हमला करने वालों की हुई गिरफतारी 1. राहुल नन्दा पुत्र स्व श्री विरेन्द्र कुमार जाति बाहाम्ण उम्र 49 साल निवासी मकान नम्बर एल- 111 सेठी कॉलोनी ट्रान्सपोर्टनगर थाना ट्रान्सपोर्टनगर जिला जयपुर पूर्व । 2. मौहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल वहीद जाति रब्बानी मुसलमान उम्र 33 साल निवासी मकान नम्बर ए 313 बंधा बस्ती मक्का मस्जिद के पास थाना शास्त्रीनगर जयपुर। 3. मौहम्मद आफलाब उर्फ बंटी पुर मौहम्मद अली जाति शेख मुसलमान उम्र 24 साल निवासी मकान नम्बर बी 24 गौरी पार्क के पास मटटावस्ती पुलिस थाना भटटाबस्ती जिला जयपुर उत्तर। 4. फरमान पुत्र पप्पु कुरैशी जाति मुसलमान उम्र 26 साल जाति मुसलमान निवासी-मकान नं. 60 राजीव नगर पुलिस थाना सदर जयपुर पश्चिम। 5. शोएब पुत्र श्री साबिर जाति मुसलमान उम्र 19 साल जाति मुसलमान निवासी-बी 1090 संजय नगर, भटटा बस्ती, पुलिस थाना भटटा बस्ती, जयपुर। 6. सोहिल पुत्र श्री सलीम कुरैषी जाति मुसलमान उम्र 22 साल जाति मुसलमान निवासी मकान नं. 686 मेहनत नगर, पुलिस थाना सोडाला, जयपुर। 7. अब्दुल वहीद उर्फ बल्लु पुत्र हमीद कुरैषी जाति मुसलमान उम्र 32 साल जाति मुसलमान निवासी- मकान नं. बी 348 राजीव नगर पुलिस थाना सदर जयपुर पश्चिम


