सांगोली हनुमान मंदिर का बीडीओ ने किया दौरा:समिति के लोगों से मंदिर विकास और इससे आसपास के लोगों के बढ़ते रोजगार के लिए दी आवश्यक जानकारी

मुंगाना में स्थित सांगोली हनुमान मंदिर में घाटोल विकास अधिकारी धनपत सिंह राव ने दर्शन कर मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बीडीओ राव ने सांगोली हनुमान सेवा समिति मुंगाणा के सदस्यों के साथ मंदिर विकास के बारे में विस्तृत चर्चा कर मंदिर विकास व आम लोगों को रोजगार के लिए विभिन्न कार्यों व योजनाओ के बारे में आवश्यक जानकारी दी। सुबह 9 बजे मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मुंगाणा सरपंच फूलचंद गोदा, सांगोली हनुमान सेवा समिति के सचिव कालीया पाटीदार, कोषाध्यक्ष दलजी पाटीदार, ग्राम विकास अधिकारी तुलसीराम बामनिया, वार्ड पंच प्रेमजी पाटीदार, युवा अध्यक्ष राहुल पाटीदार, विकास पाटीदार, मगनलाल मईडा, केवजी मईडा सहित अन्य ग्रामीणों ने विचार व्यक्त कर चर्चा की। गौरतलब हैं कि प्रत्येक शनिवार को मंदिर परिसर में मेला लगता है, 100 से ज्यादा छोटी-मोटी अस्थाई दुकानें लगाई जाती हैं। जिससे कई लोगों को रोजगार मिल रहा है।शनिवार व मंगलवार को मंदिर दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं। घाटोल विकास अधिकारी धनपत सिंह राव ने बताया की यह मंदिर 5 हजार लोगों को रोजगार दे सकता है। वहां मंदिर की चार दिवारी, पार्किंग स्टैंड व कई अन्य विकास के कार्य अधूरे पड़े हैं, जो प्रस्ताव लेकर सरकारी सहायता से करवाए जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं व वहां दुकानें लगाने वाले लोगों के लिए व्यवस्था बनी रहे। मंदिर बड़ा अद्भुत व आस्था का केंद्र हैं। जिला कलक्टर को भी इस बारे में जानकारी देकर पर्यटन को बढ़ावे देने व विकास कार्यों के लिए अवगत करवाया जाएगा। कंटेंट- संजय पटेल बड़लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *