पतंजलि महिला योग समिति ने 31वां स्थापना दिवस मनाया:विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं

पतंजलि महिला योग समिति ने सोमवार शाम शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित वीर बाला कालीबाई योग उद्यान में अपना 31वां स्थापना दिवस मनाया। समिति ने आयुर्वेद, स्वदेशी और वैदिक संस्कृति के क्षेत्र में 30 साल की सेवा, साधना और संघर्ष पूर्ण किए हैं। इस अवसर पर सांयकालीन योग कक्षा में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान “सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया” की भावना के साथ विश्व कल्याण की कामना की गई। मौजूद योग साधकों ने विभिन्न योगासन भी किए। पतंजलि महिला योग समिति की जिला संयोजिका पवन आर्य ने बताया कि बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ के माध्यम से करोड़ों लोगों को रोगमुक्त, तनावमुक्त, नशामुक्त और मांसाहार मुक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने योग साधकों से योग द्वारा आत्मोचार और आत्म साक्षात्कार करते हुए अपने जीवन और जन-जन के जीवन में शक्ति, शांति और पवित्रता लाने का आह्वान किया। आर्य ने पतंजलि के पिछले 30 वर्षों की सेवा, संघर्ष और साधना पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर किरण, हिमानी खत्री, देविका रावल, परमेश्वरी, राजूदेवी, मंजूदेवी, विनोद प्रजापत, रश्मि, लता, भाग्यवंति, रेखा गर्ग, सविता, वीणा, बदामी, रानू, शालिनी वर्मा, संतोष, गीता, निशा, नागेन्द्र, कविश्या, काव्या, संध्या, निहारिका, रियांशी, छवी, वेदिका और मन्नत सहित कई योगिनी बहनें मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *