अजमेर में हाइवे पर नहीं थमी अवैध गैस रिफलिंग:अब मांगलियावास सीआई व दो कॉन्स्टेबल फिर लाइन हाजिर

हाइवे पर गैस रिफलिंग के मामले में अब एक बार फिर मांगलियावास थाना प्रभारी व दो कॉन्स्टेबल पर कार्रवाई की गई है। तीनों काे अजमेर एसपी वंदिता राणा ने लाइन हाजिर किया है। हालाकिं इस सम्बन्ध में कोई जानकारी पुलिस प्रशासन की ओर से नहीं दी गई। एसपी को कॉल किया तो उन्होंने कॉल भी रिसिव नहीं किया। हाइवे पर गैस रिफलिंग के अवैध कारोबार पर पुलिस लगाम लगाने में नाकामयाब रही है। यही कारण है कि लगातार शिकायतों व उच्च स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ रही है। नौ माह पहले भी एसपी वंदिता राणा की ओर से तत्कालीन मांगलियावास थाना प्रभारी हरीश चौधरी को लाइन हाजिर किया था। अब सीआई दिनेश चौधरी, कांस्टेबल वीरेंद्र और हेमराज को आदेश जारी का लाइन हाजिर किया है। हालाकिं कारणों का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। पढें ये खबर भी…. अजमेर में कोतवाली CI ने हाथ जोड़ मांगी माफी,VIDEO:पूर्व मंत्री को दरगाह में जाने से रोका, धरने पर बैठीं; कांग्रेस अध्यक्ष की चादर पेश करने के दौरान विवाद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *