पार्षद को गालियां देने वाले सब इंजीनियर सस्पेंड:शहर के विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछने पर भड़के थे उपयंत्री

कटनी में पार्षद मिथलेश जैन से बदसलूकी और गाली-गलौज करने के आरोप में सब-इंजीनियर शैलेंद्र प्यासी को निगमायुक्त तपस्या परिहार ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह पूरी घटना 24 दिसंबर 2025 की है, जब नगर निगम कार्यालय में लोक निर्माण एवं उद्यान समिति की बैठक चल रही थी। इस बैठक में पार्षद मिथलेश जैन ने शहर के विकास कार्यों को लेकर कुछ सवाल पूछे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सवालों को सुनकर उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी अचानक भड़क गए और सबके सामने तेज आवाज में बहस करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पद की गरिमा भूलकर पार्षद के साथ गाली-गलौज भी की। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई निगमायुक्त ने उपयंत्री को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया था। शैलेंद्र प्यासी ने 31 दिसंबर को अपना जवाब पेश किया, लेकिन निगम प्रशासन ने उनके स्पष्टीकरण को सही नहीं माना। जांच में पाया गया कि उपयंत्री का व्यवहार मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *