पतंजलि योग समिति केंद्र का किया भ्रमण

सवाईमाधोपुर| भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मोहनलाल कौशिक के नेतृत्व मे सवाईमाधोपुर जिले के तहसील एवं खंड पदाधिकारियों के 13 सदस्यीय दल ने रुडकी हरिद्वार में पतंजलि योग समिति केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान बाबा रामदेव से भारत के स्वाभिमान को बचाने एवं अक्षुण बनाये रखने पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग क्षेत्र में भारत को विश्वगुरु स्थापित करने के लिए चलाए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *