भास्कर न्यूज |लुधियाना बाइक पर खन्ना जा रहे दो दोस्तों को रास्ते में कुछ लोगो ने पहले पता पूछने के बहाने से रोका, फिर दोनों के साथ मारपीट कर लूटने की कोशिश करने लगे। लेकिन एक दोस्त वहां से भाग निकला। जिसके बाद वह मदद के लिए लोगो को लेकर आ पंहुचा। घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव कनेच में हुई। मामले में पीड़ित युवक धीरू वासी महादेव नगर, लोहारा रोड ने बताया कि वह बाइक पर अपने दोस्त शिवम कुमार के साथ जा रहा था। तभी उन्हें रास्ते में कुछ लोगो ने पता पूछने के लिए रोका। इस दौरान धीरू को किसी का फोन आया। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने उन्हें घेर पर मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच शुभम किसी तरह से भाग निकला। लेकिन धीरू को आरोपी ने पकड़ कर झाड़ियों में ले गए। जहां उसकी खूब पिटाई की। इसी दौरान शुभम कुछ लोगो के साथ वहां पर आ पंहुचा। जिन्होंने आरोपियों को पकड़ कर उनकी खूब धुनाई की। दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन एक आरोपी वहां से भाग निकला। वहीं धीरू का कहना है कि उसके पास से 5 हजार रुपए और एक सोने की चेन की भी लूट लेगए। जोकि फरार आरोपी अपने साथ ले गया। मामले में जांच अधिकारी साधू सिंह ने बताया कि लोगो की मदद से पहले दो आरोपियों को पकड़ लिया था। जिसके बाद जब पूछताछ की, तो तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया। जिनकी पहचान जतिन वर्मा, किशन सिंह, गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। उन पर लूट की धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है।


