सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तीन जुलाई 2023 को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। एसडीओपी अर्चना शर्मा ने मामले की जांच की थी, जिसमे गुर्जर बोर्डिंग के पास रहने वाली निधि राजपूत के अपने पति सचिन राजपूत (27) की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने की बात सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया था। न्यायालय में पति के दोषी पाए जाने पर आरोपी सचिन राजपूत को धारा 498 (ए) भादवि में 2 वर्ष का सश्रम कारावास और 2 हजार रुपए का अर्थदंड और धारा 306 भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 5 हजाा रुपए का अर्थदंड लगाया गया।


