अशोकनगर में पांच हजार का इनामी चोर गिरफ्तार:ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में चल रहा था फरार, 150 लीटर तेल भी मिला

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले में फरार चल रहे एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस चोर के ऊपर एसपी ने ₹5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। देहात थाना पुलिस ने चोर को सिरोंज के पाटन से पकड़ा है। साथ ही उसके पास 150 लीटर तेल भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पकड़ा गए चोरी के आरोपी का नाम कुंवर सिंह पुत्र भागीरथ यादव उम्र 48 साल निवासी रेता मोहसा थाना छोटी बजरिया बीना का रहने वाला है। देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 12 अप्रैल 2024 को आवरी के विद्युत कंपनी उपयंत्री ने गांव से ट्रांसफार्मर से करीब 3 हजार 500 लीटर तेल चोरी होने की रिपोर्ट की थी। 13 मई 2024 को शाढ़ौरा में 155 और 18 मई को 3320 लीटर तेल व पांच डीटीआर मशीन चोरी होने की रिपोर्ट कि थी। इसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के कुछ समय बाद चार चोरों को पकड़ा गया था, जिनके कब्जे से तेल एवं कुछ मशीन बरामद की थी। कुंवर सिंह यादव का भी इस घटना में शामिल होना बताया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। लंबे समय बाद देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान को आरोपी के ग्राम पाटन जिला सिरोंज में होने की मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम गठित कर मौके पर भेजी, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर इससे पहले थाना ईसागढ, पिपरई, नईसराय, शाढौरा में भी ट्रांसफार्मर का तेल चोरी के कई विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *