2 नाबालिग युवकों ने ऑटो चालक को चाकू मारी थी:हत्या के आरोप में पुलिस ने जबलपुर के सिहोरा से पकड़ा

कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के पन्ना तिराहे के पहले स्थित इंडिया होटल के पास एक ऑटो चालक युवक की हत्या के मामले में पुलिस दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक दिन पहले किया था हमला बुधवार शाम एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र निवासी लकी उर्फ आनंद पिता प्रमोद गुप्ता (36) पेशे से ऑटो चालक था। 24 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के इंडिया होटल के सामने दो नाबालिग युवकों ने लकी गुप्ता पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। दोनों नाबालिग जबलपुर के सिहोरा से पकड़ाए चाकू हमले से गंभीर घायल हुए लकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले दोनों नाबालिग युवकों को जबलपुर जिले के सिहोरा से पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों ने पुरानी रंजिश के कारण लकी गुप्ता पर चाकू से हमला किया था। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपियों को पकड़ने में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा, बस स्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा, एएसआई दीपेन्द्र शर्मा, बाल गोविंद प्रजापति, प्रधान आरक्षक मनोज पटैल, नीरज पांडेय, सुशील पांडेय, सूर्यकांत त्रिपाठी की भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *