ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के नयागांव इलाके में बुधवार रात करीब 9:00 बजे 35 वर्षीय युवक संतोष गिरी पुत्र विजय गिरी निवासी जखोदा घाटीगांव की गोलीमार का हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अमित खान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित खान ने अपने साथी सन्नी के साथ मिलकर पहले मृतक संतोष गिरी के साथ मिलाकर शराब पार्टी की थी। जब संतोष शराब के नशे में मदहोश हो गया तो उसके सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी अमित खान ने संतोष की हत्या करना कबूल कर लिया है, इससे पहले पुलिस ने घटना में शामिल और पकड़े गए मुख्य आरोपी अमित खान के साथी सन्नी को शुक्रवार कोई गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पकड़ी गई संतोष गिरी की पत्नी रीना ने पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने अमित खान और उसके दोस्त सनी द्वारा हत्या करने का खुलासा किया था। पकड़ा गया आरोपी अमित खान मृतक संतोष गिरी की पत्नी रीना के गांव मेहगांव का ही रहने वाला है और उन दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें रीना का पति संतोष बीच में रोड़ा बन रहा था। घटना से पहले भी अमित खान संतोष को मारने की धमकी दे चुका था और कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका था। घटना वाले दिन भी आरोपी अमित जैन ने संतोष को शराब पार्टी करने का झांसा देकर बुलाया था और उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी अमित और उसका दोस्त सनी मृतक का मोबाइल भी उठकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस को घटना की सूचना वहां से गुजर रहे रहागीरों ने दी थी, सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को मृतक संतोष की जांच करने पर सिर में दो घाव मिले थे। जिसमें एक गोली सिर से आरपार हो गई थी, जबकि दूसरी सिर में फंसी हुई थी। पुलिस को घटनास्थल से शराब, डिस्पोजल गिलास और नमकीन भी मिला था. लेकिन उसे दौरान मृतक की पहचान नहीं हुई थी सिर्फ उसकी जेब में 140 रुपए मिले थे। पुलिस जांच में पता चला था कि मृतक संतोष की शादी करीब 5 साल पहले मेहगांव में रहने वाली रीना से 2020 में हुई थी। मृतक को दो बच्चे भी हैं, जिसमें से एक की उम्र 4 साल है और दूसरे की डेढ़ साल है। लेकिन पत्नी से आए दिन झगड़े होने लगे। इस कारण पत्नी उसे छोड़कर पिछले 3 सालों से चीनौर में अपनी जीजा दीपक गिरी के घर पर रह रही है। पुलिस के सामने यह बात ही सामने आई थी कि वह काफी शराब पिया करता था। इसके साथ ही पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि पत्नी रीना का अमित खान से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते दोनों में विवाद होते रहते थे, इसी विवाद के चलते पिछले 3 सालों से रीना अपने जीजा दीपक के घर चीनौर में रह रही थी। घटना से 3 महीने पहले आरोपी अमित खान संतोष की मारपीट भी कर चुका था। कम्पू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार का कहना है- युवक संतोष गिरी की हत्या का खुलासा करते हुए घटना के मुख्य आरोपी अमित खान उसके साथी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने संतोष की हत्या करना भी कबूल कर लिया है, घटना में प्रयुक्त हथियार भी आरोपियों से बरामद हो गया है। फिलहाल फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


