गिरिडीह में एक महिला और उसके प्रेमी को पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बगोदर के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि दो दिन पहले बगोदर थाना के कोल्हा गोल्गो गांव में इस्लाम अंसारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। 10 दिन पहले ही सऊदी से लौटा था पुलिस जांच में पता चला कि इस्लाम अंसारी की पत्नी सोनिया खातून का उसी गांव के सब्बीर अंसारी से अवैध संबंध था। इस्लाम 10 दिन पहले ही सऊदी से लौटा था। इससे पहले ही दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। सोनिया ने सीने में दर्द का बहाना बनाकर पति को धनबाद ले जाने को कहा। वापसी में उसने डुमरी में सामान खरीदने का बहाना बनाकर देर करवाई। उसने जानकर पति को सुनसान रास्ते से जाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वह लगातार मोबाइल से अपने प्रेमी को लोकेशन भेज रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सोनिया और सब्बीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शौच जाने का बहाना बनाकर रुकवाई बाइक एसडीपीओ ने बताया कि जब दोनों बगोदर थाना अंतर्गत ग्राम कोल्हा गोल्गो में सुनसान रास्ते पर पहुंचे तो सोनिया ने शौच जाने का बहाना बनाकर अपने पति को बाइक रोकने को बोली और जिद करते हुए उतर गई। इसके बाद वह सड़क के किनारे चली गयी और इसी दौरान उसने अपने प्रेमी को मोबाइल के माध्यम से खबर दे कर अपने पास बुला लिया। प्रेमी सब्बीर अंसारी अपने मुंह पर गमछा बांध कर आया और इस्लाम असारी को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में इस्लाम अंसारी बुरी तरह से जख्मी हो गया और जान बचाने के क्रम में अपने पास बचे सारे पैसे को हमलावर को दे दिए। इसी बीच एक अन्य वाहन की रोशनी दिखी तो सब्बीर अंसारी वहां से भाग गया। धारदार हसुआ और नगद भी किया जब्त एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्होंने अपने द्वारा किए गए अपराध को कबूल भी कर लिया है। वहीं, घटना के दौरान प्रयोग की गई बाइक, धारदार हसुआ, खून लगा लोहे का पाइप, दोनों का मोबाइल और नगद भी जब्त किया गया है।


