पति के सामने महिला को 35 बार चाकू मारे:पति बोला- 3 बदमाशों ने हमला किया, मुझे भी पीटा; पुलिस को थ्योरी पर शक

खंडवा में महिला की चाकू मार-मारकर हत्या कर दी गई। महिला के पति ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। उसने बताया कि 3 बदमाशों ने उसके सामने महिला को चाकू मारे। बचाने गया तो उसे भी जमकर पीटा। वह बेहोश हो गया। मामला रविवार देर रात करीब 11 बजे पदम नगर थाना इलाके के डिगरीस और बावडियाकाजी गांव के बीच का है। महिला की पहचान संगीता उर्फ पप्पी (35) पति महेंद्र पटेल गुर्जर निवासी डिगरीस के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बाइक अड़ाकर कुछ लोग शराब पी रहे थे
महेंद्र ने पुलिस को बताया- संगीता को पेट दर्द होने पर मैं उसे बाइक से जिला अस्पताल ले जा रहा था। गांव के बाहर निकले ही थे कि 3 बदमाश रास्ते में बाइक अड़ाकर शराब पी रहे थे। मेरी पत्नी ने टोका कि तुम लोगों को समझ नहीं आती कि रोड पर गाड़ी अड़ाकर बैठे हो। इतने में उन लोगों ने मेरी बाइक रोक ली। मैं पत्नी की तरफ से माफी मांगता रहा, लेकिन वो लोग नहीं माने। अंधेरे के कारण मैं उन्हें पहचान नहीं पाया। वो लोग अलग भाषा बोल रहे थे, जो हमारी समझ से बाहर थी। दो लोगों ने मुझे पकड़ा, एक ने पत्नी को चाकू से गोद-गोदकर मार डाला। दोनों ने दूसरी शादी की, बेटा-बेटी संगीता से
महेंद्र की डिगरीस गांव में किराना दुकान है। पड़ोसियों ने बताया कि महेंद्र किराना सामान के साथ शराब बेचने का काम भी करता है। संगीता महेंद्र के किराना व्यापार में हाथ बंटाती थी। संगीता आदिवासी समाज से थी। महेंद्र ने पहली पत्नी को तलाक देकर उससे शादी की थी। पहली पत्नी से एक बेटी है, जो महेंद्र के साथ ही रहती है। संगीता से भी उसका एक बेटा है, जिसकी उम्र करीब 11 साल है। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। महेंद्र से बेटे के अलावा संगीता की पहले पति से 12 साल की बेटी भी है। बेटी गर्भ में थी, तभी संगीता ने पहले पति से तलाक ले लिया था। पति की थ्योरी पर शंका, पूछताछ जारी
टीआई प्रवीण आर्य के मुताबिक, अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के वक्त महेंद्र मौके पर मौजूद था। उसने बदमाशों से हाथापाई की बात कही है लेकिन उसके शरीर पर कोई चोट नहीं है। पुलिस को उसकी थ्योरी पर शंका है। उससे पूछताछ की जा रही है। पैनल पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ये खबर भी पढ़ें… दलिया देने से मना करने पर हवलदार पत्नी की हत्या धी में हेड कॉन्स्टेबल पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी तीन दिन बाद भी फरार है। 15 सितंबर की देर रात आरोपी ने पत्नी को बेसबॉल के डंडे से जमकर पीटा। वह इतनी सी बात पर भड़का था कि पत्नी ने उसे दाल-दलिया देने से मना कर दिया था। हेड कॉन्स्टेबल सविता साकेत (41) कमर्जी थाने में तैनात थी। पति वीरेंद्र साकेत (43) पेशे से ड्राइवर है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *