भारत सरकार ने आज से जीएसटी की दरों में कटौती की है। भाजपा इसका प्रचार कर रही है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के चौक बाजार में पहुंचे और व्यापारियों को जीएसटी में हुए संशोधन से होने वाले फायदे बताए। उन्होंने व्यापारियों से संवाद भी किया। साथ ही लखेरापुरा की सत्यम फेब्रिक्स से खादी का कुर्ता-पायजामा भी खरीदा। उनके साथ भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, महापौर मालती राय भी साथ में मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने भवानी मंदिर सोमवारा से जीएसटी प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने व्यापारियों, स्थानीय रहवासियों और ग्राहकों से भी बात की। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने जीएसटी प्रचार अभियान का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जीएसटी की दरों में कटौती होने से आमजन को क्या-क्या फायदा मिलेगा। कर्फ्यू वाली माता के दर्शन किए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शारदीय नवरात्र की घट स्थापना अवसर पर कर्फ्यू वाली माता मंदिर में दर्शन-पूजन की। सीएम ने लखेरापुरा में सत्यम फेब्रिक्स से खादी के कुर्ता-पायजामा भी खरीदा। सीएम ने जीएसटी की घटी हुई दरों पर 2460 रुपए का ऑनलाइन बिल पेमेंट किया। सत्यम फेब्रिक्स के संचालक सतीश जैन ने बताया आज मुख्यमंत्री जी हमारे पास स्वदेशी कपडे़ खरीदने आए थे। उन्होंने खादी के कुर्ते-पायजामे लिए। उन्होंने हमसे पूछा कि जीएसटी कम होने से आपको क्या फायदा है। तो हमने बताया कि जीएसटी 12% से 5% हो जाने से हमें काफी फायदा है। मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला में संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला पहुंचे, जहां वे व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। संवाद के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती किए जाने से दुकानदारों और ग्राहकों को होने वाले फायदों की जानकारी दी। मोदी जी सबके कल्याण के लिए काम कर रहे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के चौक बाजार में GST रिफॉर्म जन जागरण अभियान के अंतर्गत व्यापारिक, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संवाद किया। सीएम ने कहा-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से देश समृद्ध हो रहा है। मोदी जी सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। यहां का पैसा यहीं रोटेट होगा
सीएम ने कहा- हमारी सरकार बनने के बाद ही हमने उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में सुधार किए। जब राज्य समृद्ध होगा तो इकोनामिक दृष्टि से यहां का पैसा यहीं रोटेट होगा।
देश, स्वदेशी के भाव को लेकर आजाद हुआ। मोदी जी के नेतृत्व में भारत चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी के मूल भाव को अपनाते हुए हम नंबर वन का देश बनने के लिए आगे बढ़ेंगे। उपभोक्ताओं को मिलने वाली छोटी से छोटी चीज मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया होना चाहिए। हमारे देश की आर्थिक समृद्धि का सूत्र है, “यहां का बना हुआ उत्पाद यही खपे और यहां से बनी हुई चीजे दुनिया में निर्यात हों। किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबो के लिए हमारी सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। सभी को आगामी दशहरा और दीपावली पर्व की बधाई देता हूं।


