इंदौर के गांधी नगर इलाके में रहने वाले संजय अवासे ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में संजय के पिता और भाई निलेश ने संजय की पत्नी मुस्कान उसकी मां और नानी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुस्कान अपने पति संजय को भी प्रताड़ित कर रही थी। इससे संजय काफी परेशान हो गया था। 6 साल पहले किया प्रेम विवाह दरअसल, संजय ने 6 साल पहले मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक दिन अचानक दीपावली के बाद मुस्कान घर छोड़कर चली गई। बाद में उसने पुलिस थाने में शिकायत कर दी। पुलिस थाने बुलाकर भी मुस्कान अपने पति संजय को भी प्रताड़ित करती। प्रेम संबंध की बात से धमकाती थी – निलेश भाई निलेश का कहना है कि इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चेटिंग पर भी पत्नी मुस्कान तलाक नहीं देने को लेकर बात कर रही थी। वहीं अन्य किसी से खुद के प्रेम संबंध होने की बात कर संजय को धमका रही थी। इन सब बातों से संजय परेशान होकर जहर खा लिया। पुलिस ने पिता और भाई के बयान के बाद मामले में 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।


