पति ने पत्नी और बेटी के साथ की मारपीट, VIDEO:कोरबा में घरेलू विवाद के चलते शिक्षिका को पीटा, सास-ससुर समेत आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक शिक्षिका के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की है। घटना 20 जुलाई की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला बालको थाना क्षेत्र के शांति नगर का है। मिली जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय पीड़िता वर्ग 3 शिक्षाकर्मी हैं। वह गायत्री मंदिर रोड पर अपने दो बेटी और एक बेटे के साथ अलग रहती हैं। पीड़िता का पति से 2021 में पारिवारिक विवाद हुआ था। तब से वह अलग रह रही हैं। वह कभी-कभी बच्चों को पिता से मिलाने या घरेलू काम से पति के घर जाती थीं। बच्चों के साथ पति के घर गई थी पीड़िता पीड़िता का आरोप है कि पति शांति कुमार कश्यप (39) उन्हें साथ रखने को तैयार नहीं है। घर जाने पर अक्सर बेवजह विवाद और लड़ाई-झगड़ा करता है। घटना वाले दिन भी सुबह 11:30 बजे पीड़िता अपने बच्चों के साथ पति के घर गई थी। शांति कुमार कश्यप उस समय बालको प्लांट में ड्यूटी पर था। बड़ी बेटी के साथ भी मारपीट यह भी आरोप है कि घर पहुंचने पर सास मालती कश्यप और ससुर रघुनाथ कश्यप ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पति घर पहुंचा था, तो उसने पत्नी साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बच्चे ‘मम्मी को मत मारो’ चिल्लाते रहे। लेकिन पिता का दिल नहीं पसीजा। इतनी ही नहीं उसने अपनी बड़ी बेटी के साथ भी मारपीट की। सभी आरोपी गिरफ्तार मारपीट में पीड़िता और उसकी बेटी को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। 20 जुलाई को ही पीड़िता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर ने पति, सास-ससुर के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। प्रतिबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। ……………………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पत्नी को छेड़ने पर युवक को डंडे से पीटा…VIDEO:बरसते पानी में पति ने की पिटाई, कोरबा में बीच सड़क पर घंटेभर चला बवाल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अटल आवास में बारिश के दौरान करीब एक घंटे तक मारपीट का यह क्रम चलता रहा। पिटाई करने वाले व्यक्ति का आरोप है कि पीड़ित ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *