लुधियाना में किसानों को नहरी पानी की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने जंडाली गांव में नहरी पानी प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट से जंडाली, जरगड़ी और जरग गांव के किसानों को फायदा होगा। घटना पायल क्षेत्र की है। नहरी पानी से अब 700 एकड़ जमीन की सिंचाई होगी। विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को पानी की बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। पहले नहर से पानी लेने पर शिकायतें आती थीं। अब मान सरकार ने नहरी पानी का सही इस्तेमाल सुनिश्चित किया है। विधायक ने बताया कि भूजल स्तर को बचाने के लिए नहरी पानी से सिंचाई जरूरी है। सरकार की योजना है कि भविष्य में किसानों को जल संकट न हो। स्थानीय किसानों ने कहा कि नहरी पानी मिलने से ट्यूबवेल पर खर्च कम होगा। इससे फसल की उत्पादकता भी बढ़ेगी। गांववासियों और किसानों ने इस सुविधा के लिए सरकार और विधायक का आभार जताया है।


