पति ने पत्नी पर गर्म दाल फेंका, हालत गंभीर:रायगढ़ में 250 रुपए मांगने पर हुआ विवाद, चेहरा-हाथ-गला झुलसा; आरोपी पकड़ाया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर खौलता हुआ गर्म दाल फेंक दिया। जिससे महिला का बायां हाथ, चेहरा और गला बुरी तरह झुलस गया। गंभीर रूप से घायल सुशीला का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दा की है। पत्नी सुशीला ने राशन के लिए पति सुशील साव से 500 रुपए मांगे थे। सामान लाने के बाद बचे हुए 250 रुपए वह खुद रख ली। मंगलवार रात अपने घर में इंडक्शन चूल्हे पर दाल बना रही थी। तभी पति बचे हुए पैसे को लेकर कहासुनी करने लगा और गुस्से में आकर गर्म दाल फेंक दिया। नशे में करता था झगड़ा जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी सामाजिक रिति रिवाज से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बाद में सुशील साव (35) शराब का सेवन कर अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। 250 रुपए के लिए गर्म दाल फेंका ऐसे में बीती रात करीब 8 बजे सुशीला (30) ने जब उसे बताया कि सब्जी-राशन सामान लाना है, तो सुशील ने उसे 500 रूपए दिया। तब वह सब्जी व अन्य सामान लेकर लौटी और 500 रूपए में से बचे 250 रूपए को अपने पास रख ली। तभी सुशील साव उसके पास पहुंचा और बचे हुए 250 रूपए को वापस मांगने लगा। इससे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। ऐसे में सुशील गुस्से में आकर चूल्हे पर खौलते दाल को उसके ऊपर फेंक दिया। घटना के बाद पीड़िता चीख पुकार करने लगी, तो घर के अन्य परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी सुशीला को इलाज के लिए पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल ले गए। जहां मामला चिकित्सकों को संदिग्ध लगा। ऐसे में अस्पताल से तुरंत इसकी सूचना पुसौर थाना में दी गई। आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला का बयान दर्ज किया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 118(2) BNS के तहत अपराध दर्ज करते हुए आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति गिरफ्तार पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि सुशील शराब पीने का आदि था और घर में अक्सर विवाद करता था। ऐसे में उसे जब उसकी पत्नी बचे हुए पैसे नहीं दी, तो गुस्से में आकर उसने ये वारदात की। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *