पति-पत्नी डैम में कूदे, दोनों के शव बरामद:बैतूल में डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़ा; तीन साल पहले लव मैरिज की थी

बैतूल जिले के मुलताई में दंपती अपने डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर डैम में कूद गए। महिला का शव पहले बरामद हुआ। पुलिस और गोताखोरों की टीम को काफी तलाश के बाद युवक का शव भी मिल गया है। शुभम करदाते (25) और रोशनी (22) ने साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों में विवाद होने लगे। शुक्रवार रात भी दोनों का झगड़ा हुआ। शनिवार सुबह 9 बजे दोनों ने डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़ा और बुकाखेड़ी बांध में कूद गए। युवक ने कूदते देखा, पुलिस को बताया
हतनापुर के रहने वाले मुन्ना परिहार ने दंपती को बांध में कूदते देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्चिंग शुरू करवाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को अपने पास रख लिया है। परिजनों का कहना है कि दोनों का अक्सर विवाद होता था। पुलिस को रोशनी का शव मिला
शुभम के चाचा दीपक पवार ने बताया कि परिवार में शुभम के माता-पिता हैं। बहन की शादी हो गई है। शुभम मजदूरी करता था। दोनों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था, अभी पता नहीं चला है। SDRF की सर्चिंग में 3 घंटे बाद शव मिला
थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया, सुबह 9.15 पर हमारे पास सूचना आई कि एक दंपती ने डैम में छलांग लगा दी है। हम नगरपालिका की टीम के साथ पहुंचे। एसडीआरएफ को भी सूचित किया। महिला का शव जल्द मिल गया जबकि पुरुष का शव 3 घंटे बाद मिला। शुभम और रोशनी अपने बच्चे के साथ डैम आए थे। उनका एक रिश्तेदार यहीं से गुजर रहा था। उसने देखा कि दोनों ने बच्चे को दूर छोड़ा। वह अपनी अपनी बाइक खड़ी कर पाता, इससे पहले ही दोनों ने पानी में छलांग लगा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *