भीलवाड़ा में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत:हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजन बोले- मानसिक रूप से कमजोर था

मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा और जांच शुरू की। मामला कारोई थाना क्षेत्र के जबरकिया गांव का है। थाने के हेड कॉन्स्टेबल देवी लाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के जबरकिया में रहने वाले नारायण(33) पुत्र पिता बद्री लाल जाट ने अपने ही घर पर किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए गंगापुर अस्पताल ले गए, हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। मानसिक विक्षिप्त था युवक आज दोपहर बाद पुलिस ने जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंच परिजनों की मौजूदगी मे पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक हालत काफी समय से सही नहीं थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *