सलुंबर जिले की गींगला थाना पुलिस ने रात के समय रास्ता रोककर राहगीरों पर पत्थरबाजी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रमेशचन्द्र अहारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं शादी में हुई वीडियो रिकॉर्डिंग व फोटोग्राफी से आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपी शंकरलाल पिता भगाजी मीणा,देवीलाल पिता शंकरजी मीणा, देवीलाल पिता हिराजी मीणा, भेरूलाल पिता लालुराम मीणा और केशा पिता धुलाजी मीणा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि पाला पिता रोड़ा मीणा की शादी में डीजे अमरपुरा से आया था। गाना बदलने की बात को लेकर डीजे वाले और आरोपियों के बीच आपस में झगड़ा शुरू हो गया था। आरोपियों ने शराब पीकर डीले वाले से बदला लेने के लिए पशु चिकित्सालय के सामने रोड़ पर पत्थर डालकर डीजे वालों को रोका तो नहीं रुकने पर आरोपियों ने डीजे वालों पर पथराव किया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।


