पत्थलगडा | शुक्रवार को पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय के बाजारटांड़ में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अक्षयवट दयाल शर्मा ने बताया कि इस विद्यालय में वर्षों से सेवा दे रहे आचार्य सुमन कुमार का चयन सरकारी शिक्षक के रूप में हो गया है। आज सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में पंचायत समिति सदस्य अनिल दांगी, पूर्व मुखिया और विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव वासुदेव तिवारी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।


