राजा केंदुआ में 250 गरीबों के बीच गर्म कपड़ा बंटा, खिल उठे बच्चे और महिलाओं के चेहरे

भास्कर न्यूज | इटखोरी दैनिक भास्कर की पहल वस्त्र दान सर्दी में राहत की गर्माहट अभियान के तहत 2 जनवरी को द विजन पब्लिक स्कूल की ओर से इटखोरी प्रखंड के राजा केंदुआ गांव में बच्चों, युवाओं और वृद्धों के बीच वेस्टेज गर्म कपड़ा का वितरण किया गया। यहां लगभग ढाई सौ से ऊपर बच्चों, वृद्ध और युवा के बीच शॉल, स्वेटर, कोर्ट एवं छोटे-छोटे बच्चों की आवश्यकता अनुसार शर्ट, पैंट, स्वेटर, पजामा व वृद्धों को कंबल दिया गया। कई लोगों को मफलर और दस्ताना भी दिया गया। शर्ट, पैंट और फ्रॉक में आए बच्चे ठंड में ठिठुर रहे थे। जिन्हें गर्म कपड़ा देकर उन्हें भरी ठंड में राहत पहुंचा गया है। गर्म कपड़ों के साथ-साथ द विजन पब्लिक स्कूल ने जनवरी माह को देखते हुए इन गरीब परिवारों को पूरी, सब्जी और काला जामुन खिलाएं और साथ में बैठकर खाए। यहां भव्य पिकनिक का आयोजन हुआ। पिकनिक में उत्साहित बच्चे, वृद्ध और युवा इन लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया, जो दृश्य देखने लायक था। गरीब बच्चों के साथ गरम कपड़ा वितरण करना और उनके साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाना द विजन पब्लिक स्कूल के लिए सराहनीय है। बता दें की 2018 वर्ष में इस गांव में किसी मामले को लेकर केस मुकदमा हो गया था। जिस मामले में इस गांव के 18 पुरुष जेल भेज दिए गए। यहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं। महिलाएं हीं अपने-अपने बच्चों का मजदूरी कर भरण पोषण और पढ़ाई लिखाई किसी तरह करवा रही है। जिन्हें मदद की आवश्यकता है। वस्त्र वितरण में मुख्य रूप से द विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, दैनिक भास्कर से अशोक कुमार पांडेय, पत्रकार अनुज कुमार पांडेय, समाजसेवी शेखर सिंह व स्कूल के कई शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *