कटकमसांडी| लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल की ओर से कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के दस गांवों की 30 से अधिक बेटियों को उनके विवाह के लिए उपहार स्वरूप लहंगा भेंट दिया। सांसद की ओर से लहंगा पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने घर घर जाकर बेटियों को लहंगा सौंपा। लहंगा पाने वालों में शाहपुर, ढौठवा, अमझर, बचरा, आराभुसाई, कटकमसांडी, छड़वा, गदोखर, खुटरा, उलांज और बंजिया गांव की बेटियां शामिल है। उपहार पाकर परिजनों ने सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सोहर राणा, महामंत्री अरविंद यादव, रंजीत अग्रवाल, दुर्जोय प्रसाद, समुंदर प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद, अनुराग मित्तल उर्फ सीकू, लेखराज यादव, चंद्र यादव, कौशल्या देवी मौजूद थीं । भास्कर न्यूज | पत्थलगडा रविवार की देर शाम आंधी और तूफान से पत्थलगडा में व्यापक क्षति हुई है। नावाडीह पंचायत मुख्यालय में यज्ञ समिति के द्वारा लगाए गए कई तोरण द्वार और लाइट तेज हवा के कारण गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। संचालकों को हजारों का नुकसान हुआ है। नावाडीह में देवी मंडप के आगे लगा एलइडी बोर्ड का गेट गिरकर टूट गया। वहीं नावाडीह बस्ती से मोरशेरवा पहाड़ी तक लगाए गए कई स्थानों में तोरण द्वार और डिजिटल लाइट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक दिन पहले भी आए आंधी और तूफान से यहां व्यापक नुकसान पहुंचा। मौसम खराब होने और तेज हवाएं चलने से यहां कई घंटे तक बिजली आपूर्ति भी ठप हो जा रही है। बरवाडीह, नावाडीह समेत कई स्थान में वैवाहिक समारोह में लगे पंडाल भी तेज हवा के कारण फट गए हैं। कई स्थानों में पेड़ों की डालियां भी गिरी है। खेतों में काट कर रखी गेंहूं के बोझे भी तूफान में उड़ गये। किसानों ने बताया कि इस सप्ताह आंधी-तूफान और बारिश से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और फसल भी प्रभावित हो रहा है।


