यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़… लगे जयकारे

चतरा| जलछाजन परिसर स्थित टेबल टेनिस क्लब में रविवार को पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे ने किया। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कार्यकारी कमिटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक पंकज दुबे, जिला संयोजक कुमार विवेक सिंह, सह संयोजक मदन साह, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, जिला पतंजलि योग समिति प्रभारी शंकर चंद्रवंशी, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी लोकनाथ दांगी, भारत स्वाभिमान जिला युवा प्रभारी विकास कुमार केशरी, जिला मीडिया प्रभारी सूरज कुमार, जिला संगठन मंत्री श्रीराम शास्त्री, जिला विधि प्रभारी सूर्यप्रकाश सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य रीना दुबे, चम्पा देवी, देवानंद कुमार, मनोज कुमार यादव, पंकज कुमार रवानी, संतोष यादव को बनाया गया। भास्कर न्यूज | इटखोरी धुना नवनिर्मित देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ महोत्सव के चौथे दिन रविवार को यज्ञ मंडप में पुरोहितों ने विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार कर बेदी पूजन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ की। 4 मई को यज्ञशाला का परिक्रमा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। किसी ने फलाहार तो किसी ने अल्पाहार रहकर यज्ञशाला का परिक्रमा कर यज्ञ भगवान से मनोवांछित फल की कामना की। यज्ञ के दौरान प्रयागराज से आई प्रवचन कर्ता रंजना मिश्रा द्वारा नित्य दिन की संध्या धार्मिक प्रवचन दिया जा रहा है। जिन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां 5 मई को ऐतिहासिक तौर पर श्री हनुमंत आराधना मंडल पवन शर्मा रांची टीम के द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ को लेकर ध्वनि यंत्र पर यज्ञाचार्य एवं सहयोगी पुरोहितों द्वारा पढ़े जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा गांव भक्ति-भाव में विभोर हो गया है। यज्ञ में यजमान के रूप में सच्चिदानंद प्रसाद एवं उनकी पत्नी अनुष्ठान कार्य में जुटी हुई है। यज्ञ को सफल बनाने में धुना यज्ञ समिति के सभी सदस्य एवं गांव के ग्रामीण जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *