अमृतसर| विभिन्न थानों की पुलिस ने दहेज में कार की मांग और मारपीट कर घर से बाहर निकालने के दो मामलों में 2 पतियों पर मामला दर्ज किया है। थाना भिंडीसैदां की पुलिस ने दहेज में कार की मांग को लेकर पत्नी को घर से बाहर निकालने वाले पति पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रितेश कुमार निवासी जय सिंह चौक के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में शिवानी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी शादी रितेश के साथ हुई थी। मार्च 2024 में उसके पति ने कार की मांग को लेकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसी तरह थाना मजीठा की पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप कौर निवासी मझूपुर ने बताया कि उसके पति जगबीर सिंह उसका साथ मारपीट करता हैं और उसे घर से बाहर निकाल दिया है।


