पत्नी और सास कर रहे थे प्रताड़ित:युवक ने खाया जहर, मौत; तलाक को लेकर पत्नी बना रही थी दबाव

इंदौर के गांधी नगर में रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया। उसके भाई और पिता ने मामले में पत्नी और सास पर आरोप लगाए है। उनके मुताबिक तलाक को लेकर पत्नी दबाव बना रही थी। इसे लेकर युवक डिप्रेशन में था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
गांधीनगर पुलिस के मुताबिक नया बसेरा में रहने वाले संजय(30) पुत्र भोलाराम अवासे ने शनिवार को जहर खा लिया था। रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। भाई नीलेश ने बताया कि संजय मजदूरी का काम करता है। उसने 6 साल पहले मुस्कान खरे नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। परिवार में उसके दो बच्चे हैं।
दीपावली के समय मुस्कान अपनी मां के घर चली गई। इसके बाद वह लगातार संजय पर तलाक को लेकर दबाव बना रही थी। उसने पुलिस में भी संजय को लेकर शिकायत की थी।
दोनों के बीच शनिवार को मोबाइल पर बात हुई। इसके बाद संजय ने यह जानलेवा कदम उठा लिया। नीलेश के मुताबिक संजय को उसकी पत्नी के अलावा सास सपना और उसकी नानी भी परेशान कर रही थी। पुलिस ने परिवार के आरोप के बाद मामला जांच में लिया है।
17 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली एक 17 साल की छात्रा राधिका पुत्री योगेश दुबे निवासी चौधरी पार्क ने अपने घर में फांसी लगा ली। रविवार दोपहर वह अपने घर में प्रोजेक्ट बना रही थी। इसके बाद भाई को उसने सामान लेने बाहर भेजा फिर फंदे पर झूल गई। भाई वापस आया तो राधिका को देखा।
पुलिस के मुताबिक अभी पिता ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह इलाके में ही रहने वाले एक स्कूल में 11 क्लास की छात्रा थी। राधिका के पिता एक खिलौने की कंपनी में काम करते हैं। परिवार में छोटा भाई है। आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *