बेटी की डिलीवरी होने पर उससे मिलने अपनी पत्नी के साथ आया एक अधेड़ बेटी के पीहर से बिना बताए निकल गया। तलाश की तो गांव की नाडी के किनारे उसके जूते-कपड़े मिले। नाडी में डूबने की आशंका के चलते नाडी में उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन पुलिस चला रही है।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के धाकड़ी गांव निवासी सोहनलाल की बेटी की शादी रोहट थाना क्षेत्र के भाकरीवाला गांव में हो रखी है। बेटी की डिलीवरी होने पर वह अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को उससे मिलने भाकरीवाला गांव आया था। जहां शाम करीब सात बजे वह बिना बताए घर से निकल गया। तलाश की तो गांव की नाडी के किनारे अधेड़ के कपड़े, मोबाइल, घड़ी पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर रोहट थाना पुलिस भी शुक्रवार शाम को मौके पर पहुंची। अधेड़ के नाडी में डूबने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अंधेरा होने के चलते उसे बाद में रोक दिया गया। शनिवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है ताकि अगर सोहनलाल अगर नाडी में गिरा होतो उसकी तलाश की जा सके।


