जैसलमेर में 25 दिसंबर के बाद होगी कड़ाके की सर्दी:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से सर्दी का असर हुआ कम, दिन में गर्मी से राहत नहीं

दिसंबर का महीना चल रहा है, लेकिन जैसलमेर में सर्दी का सामान्य माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 30 डिग्री के पार दर्ज हो रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या और पहनावे पर सीधा असर पड़ा है। जहां आमतौर पर दिसंबर में लोग दिन में भी ऊनी कपड़ों में दिखते हैं, वहीं इन दिनों तेज धूप के कारण लोग बिना गर्म कपड़ों के ही बाहर निकल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार, इन दिनों उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज होने की संभावना है। 25 दिसम्बर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम में बड़ा बदलाव, दिन में गर्माहट जिले में पिछले 3-4 दिनों से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लोग सुबह और शाम को ही हल्की सर्दी महसूस कर रहे हैं, जबकि रात में थोड़ी ज्यादा ठंड पड़ रही है। हालांकि, दिन में धूप का असर इतना तेज है कि हल्की गर्माहट बनी हुई है, जिससे लोगों को ऊनी कपड़ों से राहत मिल गई है। शुक्रवार को भी जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। दिन का पारा सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक 30.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। दिन और रात के पारे में 18 डिग्री का बड़ा अंतर दर्ज किया गया। 25 दिसंबर के बाद ही कड़ाके की सर्दी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदला हुआ मौसम अभी कुछ और दिन तक असर दिखा सकता है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि अगले दो सप्ताह तक सर्दी सामान्य बनी रहेगी। जैसलमेर में कड़ाके की सर्दी का असर 25 दिसंबर के बाद ही शुरू होने की संभावना है। कोहरे की संभावना और बीमारियों का खतरा मौसम वैज्ञानिक गालव के अनुसार, इस बीच उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज होने की संभावना है। बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। चिकित्सकों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने और खासकर बच्चों व बुजुर्गों को मौसम के अनुरूप ध्यान रखने की सलाह दी है। सैलानियों की आवक बढ़ी हल्की सर्दी और धूप के खुशनुमा माहौल के बीच, जैसलमेर में सैलानियों की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। पर्यटकों को दिन में आरामदायक मौसम मिल रहा है, जिसका वे भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *