पत्नी के हत्यारे ने मणिटोला में फांसी लगाकर दी जान

डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला में प|ी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पति साहेब अंसारी उर्फ तौकीर का शव बुधवार को उसके घर के बगल में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प|ी तरन्नुम परवीन की हत्या के बाद फरार चल रहा साहेब अंसारी गिरफ्तारी के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिकी के अनुसार, 24 जनवरी की दोपहर साहेब अंसारी ने अपने घर में तरन्नुम परवीन की कनपट्टी में पिस्टल सटाकर गोली मार दी थी। गोली लगते ही तरन्नुम की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद उसने पिस्तौल को तरन्नुम के हाथ में पकड़ाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। इस मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी साहेब दो बार जा चुका था जेल साहेब अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से अलग-अलग आरोपों में चार मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे दो बार जेल भेज चुकी है। कुछ महीने पहले ही उसने प|ी के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध संबंध के एंगल पर दर्ज था केस एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि साहेब अंसारी का कडरू में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध था। आरोप है कि वह महिला साहेब अंसारी के साथ मिलकर तरन्नुम की हत्या की साजिश रच रही थी। उसी के इशारे पर साहेब ने प|ी की हत्या की। हत्या के बाद से ही साहेब अंसारी फरार था। पुलिस उसे तलाश रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *