पत्नी को चप्पल से पीटा, थप्पड़-घूंसे मारे:आलीराजपुर में पति ने चरित्र शंका को लेकर समाज के सामने की मारपीट; VIDEO आया सामने

आलीराजपुर में एक युवक ने पूरे समाज के सामने अपनी पत्नी को पीटा। उसे गालियां दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसका वीडियो सामने आया है। पुलिस के पास ये वीडियो 14 फरवरी को आ गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को एसडीएम के सामने पेश कर 7 दिन के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़ित महिला से भी संपर्क किया, लेकिन उसने किसी भी तरह की शिकायत करने से इनकार कर दिया। पीड़ित महिला और आरोपी पति आदिवासी समाज से है। पति पीटता रहा, लोग देखते रहे
ये घटना जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र के छक्कला मंडी इलाके की है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी पति अपनी ही पत्नी को पीट रहा है। वह उसे थप्पड़ मारता है। उसके चेहरे और पीठ पर मुक्के मारता है। फिर चप्पल से पीटना शुरू कर देता है। उसे गालियां भी देता है। वीडियो में कई लोग वहां बैठे नजर आ रहे हैं। लेकिन कोई भी महिला को बचाने की पहल नहीं करता है। पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति
बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। इसी से नाराज होकर महिला अपने पिता के पुराने घर चली गई थी। जिसके बाद पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब महिला से बात की तो वह पिता के साथ ही जाना चाहती थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे पिता के साथ भेज दिया। इसके बाद समाजजन की बैठक हुई, जहां पर महिला के साथ पति ने मारपीट की गई। पुलिस ने वीडियो पर लिया संज्ञान
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला से संपर्क किया गया, लेकिन उसने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बीएनएस की धारा 170 बी के तहत कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि मारपीट का कारण व्यक्तिगत था, परिवार में शंकाएं थी। उसका पति उस पर शंका करता था। मारपीट की रिपोर्ट के लिए महिला ने मना किया था। यह खबर भी पढ़ें.. चाकू से पत्नी की आंखों पर वार, प्राइवेट पार्ट काटा शिवपुरी में एक पति ने चाकू से पत्नी की दोनों आंखों पर वार किए। उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर कई जगह चाकू मारा। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *