सागर में एक महिला रेलवे ओवरब्रिज से चलती मालगाड़ी में कूद गई। वह ब्रिज पर बैठकर पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। जैसे ही मालगाड़ी ब्रिज के नीचे से गुजरी उसने छलांग लगा दी। घटनास्थल से करीब 35 किमी दूर उसका शव मिला। घटना जरूरखेड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। महिला की पहचान वंदना यादव (28) के रूप में हुई है। वह बसिया भौती की रहने वाली है। ब्रिज पर बैठा देख लोगों की लगी भीड़
बसिया भौती गांव के नंदलाल यादव ने बताया कि महेंद्र यादव की पत्नी वंदना बहुत देर से रेलवे स्टेशन पर बने ब्रिज पर बीच में बैठी थी। वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसे देखकर लोगों की वहां भीड़ लग गई। लोगों ने उसे आवाज देकर वहां से हटने को भी कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। थोड़ी देर बाद वहां से मालगाड़ी गुजरी। उसने चलती मालगाड़ी पर छलांग लगा दी। महिला के कूदने की तस्वीरें देखिए… लोगों ने मालगाड़ी को रुकवाने की कोशिश की
महिला को ब्रिज से छलांग लगाते देख लोगों ने ट्रेन के गार्ड को रुकने के लिए इशारा किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर घनश्याम शिवहरे को जानकारी दी। उन्होंने कंट्रोल रूम से बात कर मालगाड़ी को रुकवाया। कर्मचारियों ने महिला की तलाश शुरू की। सेमरखेड़ी में उसका शव मिला। बैंक में पैसे कटने पर किसी से हुआ विवाद
ग्रामीण नंदलाल ने बताया कि महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। उसने मुझे फोन कर कहा था कि उसकी पत्नी जरूरखेड़ा गई है। उसके किसी बैंक या कियोस्क वाले ने रुपए काट लिए है। तुम देख लेना। लेकिन तब तक ये हादसा हो गया। यह खबर भी पढ़ें…
ट्रेन के सामने कूदने से पहले बनाए तीन वीडियो विदिशा में प्रेमिका और ममेरी बहन से परेशान 26 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के पहले युवक ने तीन वीडियो बनाए, जिसमें उसने आत्महत्या की वजह बताई है। यह VIDEO युवक की मौत के बाद सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 12वीं के छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान
शिवपुरी में ट्रेन से कटकर जान देने वाले 12वीं के छात्र की गुरुवार को मौत हो गई। सुसाइड से पहले उसने मोबाइल में कुछ वीडियो बनाए। इसमें टीचर पर प्रताड़घ्ना के आरोप लगाए। उसने सरकार और पुलिस से अपील करते हुए कहा कि पढ़ाई के सिस्टम को सुधारा जाए, नहीं तो मेरे जैसे कई और बच्चे मरेंगे। पूरी खबर पढ़ें


