पत्नी डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती, पति की मौत:ट्रक ने पिकअप को कुचला, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए

अलवर में ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में पिकअप के ड्राइवर की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हो गए। एक को जयपुर रेफर किया। दूसरे का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना देर रात अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कांदोली बाइपास के पास हुई। रैणी थाना क्षेत्र के बीटोली गांव निवासी नरेंद्र सिंह राजपूत (30) अपने पड़ोसी धर्म सिंह राजपूत और पिकअप ड्राइवर छोटेलाल के साथ बहन के यहां पेहल मुंडावर भैंस छोड़ने गया था। सोमवार रात लौटते समय कांदोली बाईपास के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पलटते हुए बुरी तरह बिखर गई। हादसे में नरेंद्र सिंह राजपूत की मौत हो गई। वहीं, धर्म सिंह राजपूत को गंभीर घायल है। इसका अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पिकअप चालक छोटेलाल की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। एक्सीडेंट के बाद मृतक का मोबाइल व जेब से 67 हजार रुपए पार कर लिए गए। इस मामले में पुलिस जांच करने में लगी है। प्रेग्नेंट पत्नी डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती मृतक नरेंद्र सिंह खेती-बाड़ी करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार हादसे के अगले दिन ही नरेंद्र सिंह की पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के चचेरे भाई सोनू ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र सिंह की जेब में करीब 67 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन थे, जो हादसे के बाद गायब मिले। इस संबंध में संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *