पत्नी तलाक नहीं दे रही थी इसलिए करवाई हत्या

पुलिस ने मुख्यारोपी को भी गिरफ्तार किया लिप्सी तलाक नहीं दे रही थी। इसलिए मुझे उसकी हत्या करवानी पड़ी। ये बात अनोख मित्तल ने पुलिस की पूछताछ में बताई है। आरोपियों से रिमांड के बाद अनोख मित्तल ने कई बड़े खुलासे किए हैं। वहीं, मंगलवार को थाना डेहलों की पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्यारोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को भी साहनेवाल क्षेत्र से पकड़ लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी खुद एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि अनोख मित्तल ने पूछताछ में बताया कि उसकी रिलेशनशिप के बारे में लिप्सी को पहले साल से ही पता था। उसे प्रतीक्षा के बारे में पता लगने पर उससे तलाक की बात कही, लेकिन उसने तलाक देने से मना कर दिया। इसी बात पर ही हमारी कई बार लड़ाई भी हुई थी। लेकिन लिप्सी नहीं मान रही थी। इसलिए प्रतीक्षा के साथ मिलकर दो बार योजना बनाई। लेकिन कामयाब नहीं हुए। उसके बाद गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से मुलाकात के बात ये हत्या की गई। हत्या से पहले रेस्त्रां में दंपती कर रहा था डांस इस हत्याकांड से पहले रेस्त्रां की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें दंपती शाही भोज का आनंद लेते हुए दिखाई दिए हैं। वीडियो में लिप्सी मित्तल काफी खुश दिखाई दे रही थी। दोनों साथ मिलकर डांस भी कर रहे थे। दरअसल, ये वीडियो खुद अनोख मित्तल ने प्लानिंग के तहत बना कर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ताकि लोगों को यकीन हो जाए कि वह रेस्त्रां में गए हैं और घर वापसी के समय लूट हुई। बता दें कि डेहलों बायपास के निकट शनिवार रात 12:30 बजे लूट की मंशा से 4 लोगों ने बैटरी कारोबारी अनोख मित्तल और उसकी पत्नी लिप्सी मित्तल पर हमला कर दिया। इस हमले में कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई। जबकि कारोबारी को चोटें आई हैं। ये घटना उस समय हुई जब कारोबारी अपनी पत्नी के साथ डेहलों रोड बी-मेक्स रेस्टोरेंट से डिनर करके घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में ही हमला कर दिया। ये झूठा बयान पुलिस को आरोपी पति ने लिखवाया था, जोकि बाद में हत्या निकली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *