पत्नी ने पैर पकड़े, प्रेमी ने गला रेतकर मार डाला:शाजापुर में कटी उंगली ने आरोपियों तक पुलिस को पहुंचाया; महिला समेत 3 गिरफ्तार

शाजापुर में बुधवार को हुई एक व्यक्ति की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वारदात मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम फर्दखेड़ी में बुधवार रात को हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि रामकृष्ण नगर सारसी निवासी मुकेश मालवीय (38) की हत्या उसकी पत्नी ममता, उसके प्रेमी राहुल मालवीय (27) और राहुल के दोस्त सुनील मालवीय (21) ने मिलकर की। वारदात जगदीश पाटीदार के खेत वाले मकान में हुई, जहां मुकेश रात को सो रहा था। पत्नी ने दरवाजा खोलकर प्रेमी को अंदर बुलाया
एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि जांच में राहुल के मुकेश की पत्नी ममता के साथ अफेयर की बात पता चली। ये दोनों मुकेश को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए बुधवार रात को तीनों ने साजिश को अंजाम देना तय किया। योजना के तहत ममता ने मकान का दरवाजा खोलकर राहुल और उसके दोस्त सुनील को अंदर बुलाया। राहुल ने चाकू से मुकेश का गला रेत दिया। 20 साल पहले शादी, 1 साल से चल रहा था अफेयर
मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी पीके व्यास ने बताया कि ममता बाई और मुकेश की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। दोनों की 15 साल की बेटी और 18 साल का बेटा भी है। आरोपी राहुल और ममता बाई के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। इसमें महिला का पति रोड़ा बन रहा था। थाना प्रभारी पीके व्यास ने बताया कि- मुकेश को रास्ते से हटाने के लिए राहुल और ममता बाई ने एक-दो दिन में ही मर्डर की प्लानिंग की थी। राहुल इस काम के लिए अपने साथी सुनील को अपने साथ मिला लिया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी राहुल पिता नारायण मालवीय (27) और सुनील पिता लक्ष्मीनारायण मालवीय (21) भी खेती और मजदूरी का काम करते हैं। सुनील की कटी उंगली ने खोला हत्याकांड का राज
घटना के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। राहुल और सुनील की लोकेशन घटनास्थल की ही पाई गई। आरोपी सुनील की कटी हुई उंगली भी मौके पर मिली। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। ये खबर भी पढ़ें- अवैध संबंध छिपाने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
प्रेम संबंध के बारे में पता चलने पर एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस को बरगलाने के लिए पहले हादसा, फिर लूट और हमले की कहानी बनाई। बार-बार बयान बदलने के कारण पुलिस को महिला पर शक हुआ। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *