बाइक पेड़ से टकराई, सगी बहनों समेत 3 की मौत:बैतूल में 4 घंटे पड़े रहे शव; एम्बुलेंस नहीं पहुंची, पुलिस वाहन से लाए गए

बैतूल के मुलताई में रंभाखेड़ी से डिवटिया मार्ग पर झालमऊ के पास गुरुवार शाम को तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो सगी बहनों और एक युवक की मौत हो गई। शाम करीब 4 बजे हुए हादसे के बाद तीनों शव चार घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे, लेकिन मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। मृतकों की पहचान डिवटिया निवासी रोशनी धुर्वे (22), उसकी बहन चांदनी धुर्वे (17) और हरदोली निवासी गोकुल टेकाम (26) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक तीनों अपने आधार कार्ड अपडेट कराने आमला जा रहे थे। तीन तस्वीरें देखिए- 8 बजे तक अस्पताल नहीं भेजे जा सके शव
हादसे के चार घंटे तक एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण मृतकों के शव रात 8 बजे तक मुलताई के सरकारी अस्पताल नहीं पहुंच सके। जब सूचना पुलिस तक पहुंची तब जाकर पुलिस वाहन से ही शवों को अस्पताल लाया गया। बेटे का शव देखकर मां की तबीयत बिगड़ी
थाना प्रभारी देवकरण डहरिया को शाम 7 बजे हादसे की सूचना मिली। मृतक गोकुल टेकाम डिवटिया निवासी सरजेराव कवड़े का भांजा था। हादसे की खबर सुनते ही परिवार अस्पताल पहुंचा। यहां बेटे का शव देखकर मां की तबीयत बिगड़ गई। शव लाने ले जाने के लिए कोई एम्बुलेंस नहीं
सरकारी अस्पताल में शवों को अस्पताल तक लाने के लिए एक भी एम्बुलेंस नहीं है। विधायक की ओर से दी गई दोनों एम्बुलेंस कंडम हो चुकी हैं। 108 एम्बुलेंस से शवों को नहीं लाया जाता। ऐसे में तीनों आदिवासियों के शव 4 घंटे तक मौके पर ही पड़े रहे। हादसे की ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई हाईवे पर ट्रक में घुसी बस, 3 की मौत दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में पति-पत्नी सहित 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु महाकुंभ (प्रयागराज) से मंदसौर (मध्य प्रदेश) लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *