पत्नी ने सरकारी डॉक्टर पति पर दर्ज कराई एफआईआर:प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का आरोप; मुंगावली में तीन अन्य साथियों पर भी केस

अशोकनगर जिले के चंदेरी सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉ. अमित कुमार आर्य और उनके तीन साथियों के खिलाफ मुंगावली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। डॉक्टर की पत्नी प्रियदर्शिनी आर्य ने यह शिकायत दर्ज कराई है। प्रियदर्शिनी ने अपने पति के साथ राजकुमार सेंगर, सुदरम सिंह सिकरवार और भारती कोकडे पर भी आरोप लगाए हैं। मुंगावली थाना प्रभारी जोगेन्दर सिंह यादव के अनुसार, जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन में महिला ने बताया कि 1 से 21 सितंबर 2023 के बीच उन्हें प्रताड़ित किया गया। आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर दंपती मुंगावली के बीना बायपास रोड पर रहते हैं, जबकि वर्तमान में पीड़िता भोपाल में रह रही हैं। डॉ. अमित आर्य पहले मुंगावली सिविल अस्पताल में कार्यरत थे। कुछ समय पहले उनका स्थानांतरण चंदेरी किया गया। वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। 16 सितंबर को उन्होंने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर फेसबुक पर पोस्ट भी की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *