गुना के नील वर्ल्ड स्कूल में चल रही सीबीएसई 12वीं क्लस्टर बास्केटबॉल चैंपियनशिप अपने अंतिम पड़ाव पर है। 20 से 24 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के सीबीएसई स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब बुधवार को सभी आयु वर्गों के फाइनल मैच खेले जाएंगे। 14 वर्ष बालक वर्ग में इंदौर की दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 14 वर्ष बालक वर्ग में डीपीएस इंदौर और शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल इंदौर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। 19 वर्ष बालक वर्ग: डीपीएस भदभदा और माउंट इंडेक्स इंदौर पहुंचे सेमीफाइनल में मंगलवार को बालक 19 वर्ष वर्ग में भी कई अहम मुकाबले खेले गए। 17 वर्ष बालक वर्ग: क्राइस्ट स्कूल गुना ने शानदार जीत दर्ज की बास्केटबॉल के मैदान में दिखा उत्साह, अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। मंगलवार को एक मैच के दौरान एएसपी मान सिंह ठाकुर अतिथि के रूप में पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। समापन कल, विजेता टीमों को मिलेगा सम्मान बुधवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैचों के साथ चैंपियनशिप का समापन होगा। इस अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 70 से अधिक स्कूलों के छात्र-खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।


