बुरहानपुर में परिवहन विभाग ने सोमवार से वाहन जांच अभियान शुरू किया है। यह अभियान दो सप्ताह तक चलेगा। अभियान के दूसरे दिन, मंगलवार को खंडवा-इंदौर रोड पर 45 वाहनों की जांच की गई। जांच में यात्री बसों और स्कूली बसों के दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इनमें परमिट, बीमा, यात्री क्षमता, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र शामिल थे। साथ ही नंबर प्लेट, चालक-परिचालक की वर्दी, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और अग्निशमन यंत्र की भी जांच हुई। विभाग ने 6 यात्री बसों पर चालान की कार्रवाई की। इनसे जुर्माना और बकाया रोड टैक्स मिलाकर कुल 4 लाख 30 हजार 241 रुपए वसूले गए। जांच दल में आरटीओ दीपक मांझी, विक्रम सिंह ठाकुर, सीएस बाथम और परिवहन आरक्षक अशोक खरपड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इन वाहनों पर कार्रवाई


