पत्नी पर पति को कैंची से हमला करने का आरोप:फोन पर बात करने से टोकने पर विवाद; शिवपुरी में आरोपी महिला गिरफ्तार

शिवपुरी जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने मंगलवार को हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने बताया कि यह मामला 3 दिसंबर को दर्ज किया गया था। फरियादी राहुल जाटव (23), पिता जनवेद जाटव, निवासी ग्राम दर्रोनी, थाना सिरसौद ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 1 दिसंबर की रात उसने अपनी पत्नी को फोन पर बात करने से टोका था। इस बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महिला ने पहले पति के साथ मारपीट की और फिर कपड़ा काटने वाली कैंची से उसके पेट पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की चिकित्सकीय राय में चोट को जानलेवा बताया। इसके बाद धाराएं जोड़ी गईं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुढैरी तिराहा से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कपड़ा काटने वाली कैंची भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को शिवपुरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पति को अपनी पत्नी के फोन पर बात करने को लेकर संदेह था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में यह हमला हुआ। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *