छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड के पहले उसने वीडियो बनाया और पत्नी का जिक्र किया। बाद में अपने दोस्त को वीडियो भेजकर उसने खुदकुशी कर ली। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, युवक नाम रियाज खान (25) है। जो कि खोडरी का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी अलग रही थी, जिससे पति नाराज था। गुरुवार दोपहर को उसने मलनिया नदी के किनारे पेड़ पर लटक कर जान दे दी। मरने से पहले वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा। वीडियो में उसने कहा, मलनिया नदी पास हूं, आकर ले जाना और घर-परिवार संभाल लेना। घर पर किसी को मत बताना दोस्त। जब मुझे ले आना तो पत्नी को साथ लेते आना। चलता हूं दोस्त। वीडियो देखने के बाद युवक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, रियाज खान का फैंसी स्टोर चलाता था और परिवार के साथ खोडरी में रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पत्नी-पति में विवाद चल रहा था। ऐसे में पत्नी मायके चली गई। बीवी के मायके जाने से पति दुखी था। वीडियो बनाकर पेड़ पर लटककर दी जान गुरुवार दोपहर वह मलनिया नदी के किनारे पहुंचा। पेड़ के नीचे बैठकर उसने पहले वीडियो बनाया। जिसमें उसने दोस्त से कहा वह पत्नी के बिना नहीं रह सकता। आते वक्त पत्नी को साथ लेकर आना और दिखाना। वीडियो भेजने के बाद उसने रस्सी का फंदा बनाया और पेड़ पर लटककर जान दे दी। वीडियो मिलते ही दोस्त ने पुलिस को दी जानकारी इधर, वीडियो मिलते ही युवक फौरन थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। देर शाम को पुलिस परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारा गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पत्नी से नाराजगी के चलते आत्महत्या की आशंका इस मामले में गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पत्नी पति से अलग रह रही थी। ऐसे नाराज होकर उसने गुरुवार दोपहर को आत्महत्या कर ली। मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। जांच के बाद ही सुसाइड की वजह स्पष्ट हो पाएगी। ………………………………………. यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में सुसाइड से पहले नवविवाहिता का VIDEO: रो-रोकर बोली- पति पीटता है, 10 महीने भी सुकून से नहीं रही, फंदे से लटकती मिली थी रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंजूषा गोस्वामी की लाश कमरे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। फांसी लगाने से पहले मनीषा ने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने पति, देवर और सास-ससुर पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


